Friday, 20 Mar 2026

NH-53 पर चेकिंग के दौरान 25 लाख नगद जब्त, दस्तावेज नहीं दिखा सका युवक

महासमुंद। जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में नगदी बरामद की है। पटेवा थाना पुलिस ने NH-53 मार्ग पर ग्राम जोगीडीपा के पास जांच के दौरान 25 लाख रुपये नकद के साथ एक युवक को पकड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को मुखबिर की सूचना पर NH-53 रोड स्थित थाना के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिथौरा की ओर से आ रही ओडिशा नंबर की काले रंग की मारुति ग्रैंड विटारा (OD 15 AA 5080) को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन की बीच वाली सीट पर रखे एक चेकदार बैग से 500-500 रुपये के कुल 50 बंडल, यानी कुल 25 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। वाहन चालक ने अपना नाम मोहित आनंद (26 वर्ष), निवासी बुधाराजा, संबलपुर (ओडिशा) बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रायपुर में फ्लैट खरीदने के लिए यह रकम लेकर जा रहा था, लेकिन नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस पर पुलिस ने आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया। वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगदी, वाहन एवं मोबाइल सहित कुल 40 लाख 45 हजार 840 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

जब्त संपत्ति में करीब 15 लाख रुपये कीमत की कार, 25 लाख रुपये नगद तथा दो मोबाइल फोन (लगभग 45 हजार रुपये) शामिल हैं। पटेवा पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545