महासमुंद टाइम्स

160 कन्याओं का कल होगा कन्यादान, साक्षी बनेंगी लक्ष्मी राजवाड़े 

महासमुंद। शहर के संजय कानन में कल दोपहर 12 बजे जिले के 160 कन्याओं को होगा कन्यादान। महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बनेंगी इसकी साक्षी। उनके साथ महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इनके अलावा जिले के चारों विधायक और नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष सही गणमान्य नागरित रहेंगे उपस्थित।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा आज इसकी पूरी तैयारी कर की गई है। कल शादी के बंधन में बंधने जा रही कन्याओं का शहर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिन्दू रीति रिवाज से आज हल्दी और मेहंदी का रस्म अदा किया गया। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी सैल नाविक, शिला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रही। जिला महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी समीर पांडे ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्य मंत्री कन्या विवाह के लिए 50 हजार रुपए के बजट तय किया गया है। जिसमें 35 हजार रुपए कन्या के सीधे खाते में जाएगा और 15 हजार रुपए वर वधु के शादी का जोड़ा और  विवाह में खर्च किया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से परियोजना अधिकारी शैल नाविक शकुंतला चक्रवर्ती मनीषा साहू पर्यवेक्षक शीला प्रधान कुंती यादव दीपमाला तारक सरिता चक्रधारी लक्ष्मी दिवाकर अफसरी कुरैशी राधिका देवांगन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे सुलेखा शर्मा लल्ली आर्य हाजरा खान अंजू प्रजापति रेणुका निषाद अंजली शर्मा ममता सोनवानी अंजू चंद्राकर रूपा भारती विमला सोनी पूर्णिमा ठाकुर सरिता बागडे कोमिन जुल्फे चित्रेखा पटेल रागिनी चंद्राकर हिना तांडवी मंजू ठाकुर कुसुम नामदेव राखी शर्मा धनमती बघेल रंभा साहू आगेश्वरी धीवर अंजुला चौरसिया सावित्री रजक जानकी आर्य सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!