क्षेत्र क्रमांक 7 से वंदना टांडेकर ने ठोका ताल

खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ जिला महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी वंदना टांडेकर ने जिला पंचायत खैरागढ़ की मुढ़ीपार क्षेत्र क्रमांक 7 से अपनी दावेदारी की है। क्षेत्र क्रमांक 7 मुढ़ीपार से श्रीमती वंदना टांडेकर को सशक्त दावेदार बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि वंदना टांडेकर भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ की सक्रिय महिला सदस्यों में से एक है। राजनीतिक क्षेत्र में एक लंबा अनुभव हैं। वर्तमान में वंदना टांडेकर भाजपा सदस्य, सतर्कता समिति अनुविभागीय जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंडल मंत्री, भाजपा पांडादाह मंडल, डोंगरगढ़ विधानसभा, जिला महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, वार्ड क्रमांक 6 प्रकाशपुर की पंच सदस्य और सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है। इसके अलावा श्रीमती टांडेकर कार्यकारिणी अध्यक्ष, अहिरवार समाज खैरागढ़,मातृ शक्ति एवं महिला संगठन प्रमुख रही है। वंदना टांडेकर अपने क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्यों की वजह से जाना जाती हैं। जिसमें पूर्ण शराबबंदी के लिए जन जागरूकता अभियान के अलावा शराब बंदी को लेकर धरना प्रदर्शन एवं सैकड़ो महिलाओं के साथ डोंगरगढ़ से पॉवर हाउस भिलाई तक पदयात्रा निकाली गई थी।