क्राइममहासमुंद टाइम्स

दिनदहाड़े 9 लाख की लूट, जांच में जूटी पुलिस

महासमुंद। बागबाहरा खल्लारी थाना क्षेत्र ग्राम कोसरंगी के पास एन एच 353 में एक व्यापारी के ड्राइवर और सेल्समेन से बोलेरो सवार अज्ञात 5 लुटेरों ने 9 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए है। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को फोन से लूट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची। खल्लारी थाना प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और मौके का मुआयना किया। घटना के बाद से जिला पुलिस ने पूरे जिले के पुलिस को अलर्ट कर रखा है। प्राप्त जानकारी अनुसार लूट का शिकार हुए व्यापारी रायपुर राजधानी में घड़ी का कारोबार करता है वह आज खरियार रोड अपने ड्राइवर और सेल्समेन को भेजा था। वही से रकम लेकर वापस आ रहे थे और बीच रास्ते में ही लूट का शिकार हो गए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!