राजनीति

नपा अध्यक्ष की प्रशासनिक अक्षमता के चलते परिषद का वार्षिक बजट अब तक पेश नही हो सका-राशि महिलांग

महासमुन्द। नपा अध्यक्ष की प्रशासनिक अक्षमता के चलते परिषद का वार्षिक बजट अब तक पेश नही हो सका। नपा नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग का कहना है  कि किसी संस्था का वार्षिक बजट भविष्य में संपादित होने वाले विकास कार्यो का आईना होता है l महासमुंद पालिका का वार्षिक बजट वर्तमान नपा अध्यक्ष की प्रशासनिक पालिका संचालन में अक्षमता के चलते विगत कई महीनों से रुका है l पालिका से आने वाले समय मे प्राथमिकता से संपादित होने वाले विकास कार्यो से नगर वासी अंजान है। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में नेता प्रतिपक्ष पार्षद श्रीमति राशि महिलांग ने विज्ञप्ति में कही l
श्रीमति महिलांग ने कहा कि पालिका का वार्षिक बजट आने वाले समय मे प्रमुख विकास कार्यो की प्राथमिकता, पालिका संचालन में व्यय विभिन्न योजनाओ से प्राप्त राशि व उसका उपयोग ,व पालिका की आय व्यय को प्रदशित करता है परंतु वर्तमान अध्यक्ष की नपा संचालन की प्रशासनिक अक्षमता के चलते यह बजट रुक गया है। वैश्विक महामारी से निपटने शासन के लॉक डाउन की स्थिति से सामान्य स्थिति में आने के बाद कामकाज के संचालन पर भी यह बजट अब तक परिषद पर रखा नही गया हैl श्रीमति महिलांग ने आगे कहाँ की महासमुंद नगर की जनता को यह जानने का अधिकार है कि उसकी कमाई के रुपयो की जो विभिन्न करो के रुप मे पालिका को समय तिथि में जमा की जाती है उस रुपयो से पालिका उनको कितनी सार्वजनिक सुविधाएं मुहैया करा रही है ??और उन रुपयो से नगर विकास की कितनी योजनाओं पर आने वाले समय मे कार्य किया जाना है।
श्रीमती महिलांग ने पालिका अध्यक्ष के उस दावे को हास्यास्पद बताया कि पूरे प्रदेश में महासमुंद पालिका तीव्र गति से विकास कार्यो को अंजाम दे रही है जिस पालिका का आज तक वार्षिक बजट ही पेश नही हो सका पालिका अध्यक्ष की प्रशासनिक अक्षमता के चलते उस संस्था का नगर विकास में कैसा योगदान।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!