सामाजिक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहुंचेगी छत्तीसगढ की जानी मानी अभिनेत्री

महासमुंद। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में संजय कानन में 8 मार्च को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सभाकक्ष में बैठक आहुत की गई। बैठक नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। नगर पालिका परिषद द्वारा 8 मार्च 2022 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तैयारी को लेकर सोमवार को नगर पालिका परिषद में बैठक रखी गई। जिसमें सभापति, पार्षद और समाज सेवा से जुड़ी महिला भी शामिल हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन बागबाहरा रोड स्थित संजय कानन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएं जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री व केश सिल्पी आयोग की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन होंगी। अध्यक्षता डॉ. ज्योति काली कोठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  माधवी सिक्का, कमला बरिहा, जसप्रीत कौर,  राशि त्रिभुवन महिलांग, मीना वर्मा,  सरला गोलू मदनकार,  उर्मिला साहू, श्रीमती कुमारी बाई देवार,  हेमलता यादव,  शोभना अजय यादव, अनिता विजय साव और सुश्री योजना सिंह रहेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वंदना कुलदीप रायपुर भी शामिल होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं उदबोधन होंगे। दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नगरी निकाय से गठित महिला स्व सहायता समूह द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 1. 30 बजे महिलाओं का अतिथियों के द्वारा सम्मान किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप सभापति व पार्षद संदीप घोष, राजेन्द्र चंद्राकर, हफीज़ कुर्रेशी, वाणी तिवारी, राजश्री ठाकुर, ममता बग्गा, प्रेम शीला बघेल, राखी ठाकुर, नौशाद बक्श, रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे मौजूद थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!