महासमुंद टाइम्स

नपाध्यक्ष ने  किया लाभ का बजट.पेश, वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व से 37 लाख 46 हजार का होगा  लाभ…

महासमुंद। नगर पालिका परिषद की बैठक आज अध्यक्ष सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का अनुमानित 3501.86 लाख का बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में नगर पालिका को राजस्व से 37 लाख 46 हजार रुपए का लाभ होने का लक्ष्य रखा गया है। जो बीते वर्ष के राजस्व आय से दो करोड़ 8 लाख अधिक का लक्ष्य रखा गया है।

नगर पालिका परिषद की बैठक बुधवार को अध्यक्ष सभाकक्ष में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने समस्त परिषद के सदस्यों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए वर्ष 2022-23 में 35 करोड़ एक लाख 86 हजार रुपए का बजट प्रस्तुत किया है। इनमें से 28 करोड़ 41 लाख 59 हजार व्यय का अनुमान है। शेष 6 करोड़ 60 लाखा 27 हजार जो विभिन्न कार्यों में खर्च किए जाएंगे। इस बजट सत्र में नगर पालिका को राजस्व से 13 करोड़ 18 लाख 22 हजार रुपए आय का अनुमान है। वही 12 करोड़ 80 लाख 76 हजार रुपए व्यय होंगे। नगर पालिका को इस बजट सत्र में 37 लाख 46 हजार का लाभ होगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 में नगर पालिका द्वारा 11 करोड़ 10 लाख 64 हजार का राजस्व से आय प्राप्त का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन वैश्विक महामारी के कारण 12 करोड़ 46 लाख 18 हजार व्यय का अनुमान था। परंतु व्यय की आय के अतिरिक्त 1 करोड़ 35 लाख 54 हजार। हो गई। जबकि इस बजट सत्र में राजस्व से 13 करोड़ 18 लाख 22 हजार आय का लक्ष्य रखा गया है। वही अनुमानित राजस्व व्यय 12 करोड़ 80 लाख 76 हजार रुपए होने का अनुमान है। जिसे नगर पालिका को 37 लाख 46 हजार रुपए का लाभ होगा। वर्ष 2021-22 में 30 योजना को बजट में शामिल किया गया था उनमें से 10 कार्य को पूरा किया जा सका है। कोरोना काल और आर्थिक संकट के कारण 20 लंबित योजनाओं को पुनः इस बजट में शामिल किया गया है। इस बजट में 8 नये कार्य को प्रस्तावित किया गया है। इनमें गोकुल नगर स्थापित, शहर के विभिन्न स्थानों में दुकान, काॅम्पलेक्स निर्माण, शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए लायब्रेरी निर्माण, नयापारा होते हुए ईमलीभाठा से बांधा तक सीसी नाली निर्माण, बरोड़ा चौक से गुरु गोविंद सिंह उद्यान (चौपाटी) तक गौरव पथ में रोड पर डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट कार्य, तीन स्थानों पर सीवेरज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापना, दो स्थानों पर चौक का निर्माण तथा इमलीभाठा बांधा के शहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण व गहरीकरण कार्य को इस बजट में शामिल किया गया है। जिसे परिषद ने सर्वसम्मति से पारित किया है। इस बैठक में उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर, संदीप घोष, देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, बड़े मुन्ना देवार, रिंकू चंद्राकर, माधवी सिक्का, पवन पटेल, राशि महिलांग, मीना वर्मा, उर्मिला साहू, हेमलता यादव, अमन चंद्राकर, हफीज़ कुर्रेशी, मंगेश टांकसाले, डमरूधर मांझी, निखिलकांत साहू, राजेश नेताम, बबलू हरपाल, एल्डरमैन गुरमीत सिंह चावला, सीएमओ आशीष तिवारी सहित सभी विभाग प्रमुख मौजूद थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!