Saturday, 7 Mar 2026

मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भर रहा है_राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज भाजपा जिला कार्यालय महासमुंद में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री वर्मा ने कहा कि जीएसटी क्रांति, आयकर दरों में ऐतिहासिक छूट और कर कानूनों के सरलीकरण के माध्यम से मोदी सरकार ने “विकसित भारत” की राह प्रशस्त की है। उन्होंने कहा कि “मोदीजी का लक्ष्य नागरिकों को राहत, व्यापार की सुगमता और कर सरलीकरण के ज़रिए 150 करोड़ भारतीयों का जीवन आसान बनाना है।”

वर्मा ने बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती (25 सितंबर) से प्रारंभ होकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (25 दिसंबर) तक चलेगा। इस दौरान ‘हर घर स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के साथ संकल्प सम्मेलन, रथ यात्राएं, और स्वदेशी मेले आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि “मोदीजी का आत्मनिर्भर भारत का मंत्र केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति है।”
मंत्री ने बताया कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर और निर्यातक देश बन चुका है। वर्ष 2014-15 में रक्षा निर्यात मात्र 1,941 करोड़ था, जो 2024-25 में बढ़कर 23,622 करोड़ रुपए तक पहुँच गया है।

वर्मा ने कहा कि आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, जहाँ 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है और 100 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियां आत्मनिर्भर भारत की सफलता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” के सिद्धांत पर चलते हुए मोदी सरकार ने आर्थिक और नीतिगत सुधारों के ज़रिए गरीब, किसान, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाया है।

🔹 पत्रकारों के सवालों और मंत्री के जवाब 
प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने मंत्री वर्मा से सवाल किया कि —
“लगातार महंगाई बढ़ रही है, खुद ही जीएसटी लगाकर अब खुद ही जीएसटी क्रांति बता रहे हैं, यह जनता के साथ कैसा न्याय है?”
इस पर राजस्व मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि
“कोई महंगाई नहीं बढ़ी है, जीएसटी सरकार के नियमों के अनुरूप लागू है। बल्कि अब जीएसटी दरों में कमी कर सरकार ने व्यापारियों और आम जनता को राहत दी है।”
उन्होंने आगे कहा कि “बाज़ारों में जाकर जब मैं स्वयं व्यापारियों से मिला तो देखा कि लोग जीएसटी 2.0 और स्वदेशी उत्पादों को लेकर उत्साहित हैं। आज व्यापारी और आमजन दोनों ही ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर भारत अभियान का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां के स्थानीय उत्पादों, कला, शिल्प और संस्कृति को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा आगे कहा कि बस्तर की कला, चांपा का कोसा, जशपुर की कॉफी और महिला स्व-सहायता समूहों के हर्बल उत्पाद आज राष्ट्रीय पहचान बना रहे हैं। यह सब आत्मनिर्भर भारत की जीवंत झलक हैं। हमारा संकल्प है कि भारत को न केवल आत्मनिर्भर बल्कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है और यह मोदी के नेतृत्व में संभव हो रहा है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक प्रीतम सिंग दिवान, देवीचंद राठी, महेंद्र सिक्का, पवन पटेल भी उपस्थित थे।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545