79 दिन से सत्याग्रह किसान,महिला किसान, मजदूर किसानों के सफलता के साथ जारी-किसान मोर्चा

महासमुंद। तुमगांव हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि,वन भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड धरना सत्याग्रह चल रहा है। आज सत्याग्रह के 79 वें दिन का नेतृत्व चैनुराम साहू,नन्दलाल सिन्हा, तारेंद्र यादव,उदय चंद्राकर,बिषरू सिन्हा, नंदलाल पटेल एवं श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर ने किया।आज के सत्याग्रह में लगभग 65 किसान, जवान और महिलाओं ने भाग लिया।सत्याग्रह सभा को चैनुराम साहू, बोधन यादव,तोषण सिन्हा,बंशीलाल यादव, उदय चंद्राकर,तारेंद्र यादव,रमेश विश्वकर्मा, श्रीमती ललिता सिन्हा, गीता जलक्षत्री, राधबाई सिन्हा, डिगेश्वरी चंद्राकर, नीरू सिन्हा, दिशा सिन्हा ने संबोधित किया। सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता चैनुराम साहू ने कहा कि जन शक्ति के सामने धन शक्ति और राज शक्ति को झुकना पड़ता है।इतिहास गवाह है कि शोषित पीड़ित जन जब संगठित और समर्पित भाव से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करता है तब बड़े तानाशाह भी टिक नहीं पाते,हमेशा जन शक्ति की विजय होती है।सत्य और कानूनी लड़ाई में जीत किसानों की ही होगी। युवा किसान नेता उप सरपंच तारेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के साथ ही साथ जवान साथियों को भी करना होगा।समाज और प्रजातन्त्र की असली शक्ति युवा जन ही होता है।