Saturday, 7 Mar 2026

सिटी कोतवाली ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का मामला, बाप–बेटा पहुंचे सलाखों के पीछे

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़े सफलता चौबीस घंटे के भीतर दबोचे गए आरोपी पिता पुत्र। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 80 हजार रुपये नगद तथा लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की क्रेटा कार पूरी तरह बरामद कर ली है। कुल जब्ती 12 लाख 80 हजार रुपये की हुई है। यह कार्रवाई थाना महासमुंद पुलिस तथा सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विठोवा टॉकीज  के संचालक प्रार्थी अक्षय राव साकरकर ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 नवम्बर की सुबह उनके भाई भूपेश ने कार्यालय में चोरी की सूचना दी। सुबह जिम जाने के लिए वाहन लेने पहुंचे भूपेश ने देखा कि टॉकीज कार्यालय की खिड़की टूटी हुई है तथा अंदर की आलमारियाँ खुली पड़ी हैं।

सूचना मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचे। कार्यालय की तलाशी लेने पर पाया कि रात में आलमारी में रखे 80,000 नगद तथा टेबल के दराज में रखी क्रेटा कार क्रमांक CG 06 GU 9990 की चाबी गायब थी। चोरी करने वाले आरोपी कार्यालय का लॉक तोड़कर कार भी चोरी कर ले गए थे। घटना पर थाना महासमुंद में BNSS की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की। इस दौरान प्रार्थी द्वारा बताया गया कि रात्रि में टॉकीज के पास मनीष बंसोड़ को देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे पकड़ा।

पूछताछ में मनीष ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर बताया कि वह अपने पिता के साथ 16 नवम्बर को आधी रात करीब 12.45 बजे चोरी करने पहुंचा था। सब्बल से खिड़की तोड़ी गई और मनीष अंदर घुसा, जबकि उसका पिता बाहर निगरानी करता रहा। पूछताछ में पता चला कि मनीष को यह जानकारी थी कि कार्यालय में नगदी कहाँ रखी जाती है। उसने कार्यालय के अंदर रखी आलमारी और टेबल से नगदी तथा क्रेटा कार की चाबी निकाली। इसके बाद चाबी अपने पिता संतोष बंसोड़ को दी और दोनों स्थल से कार लेकर फरार हो गए। दोनों को खैराभाठा, वार्ड नंबर 11 से गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से चोरी की 80,000 नकदी तथा एक क्रेटा कार बरामद की। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545