महासमुंद टाइम्सराजनीति

नपा अध्यक्ष के खिलाफ़ कांग्रेसियों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

 

महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका परिषद में शुरू हुई उठापटक की राजनीति। नपा अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकार को कांग्रेसियों ने नपा से उखाड़ फेंकने की तैयारी। 2/3 बहुमत की होगी जरूरत। शाह मात के खेल में किसे मिलेगी जीत और किसकी होगी हार। शहर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म। कांग्रेस की इज्जत भी लगी है दांव पर।

नगर पालिक परिषद् अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचने कांग्रेसी पार्षद कलेक्ट्रेट। 10 पार्षदों ने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर के कोर्ट में पेस होकर दिया प्रस्ताव। कांग्रेस के पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकार पर लगाया भ्रष्टाचार, मनमानी पीआईसी के बैठक में लिए गए निर्णय को प्रस्ताव में नहीं लिखना और अपने मन से प्रस्ताव को लिखवाने का काम अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकार द्वारा किया जा रहा है। पालिका के हित में काम और अपने निजी हित में काम अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा ही। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है की पूरे शहर के 30 पार्षद नगर पालिक अध्यक्ष के हिटलर शाही से नाराज है और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर उनकी सहमति है।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकार का कहना है कि हमने शहर में विकास की गंगा बहाई है। विपक्ष में होने के बाद भी लगातार विकास के कार्य किए जा रहे है। विकास का नाम ही प्रकाश है। कांग्रेसियों के अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त करने का जादुई आंकड़ा हमारे पास है।

गौरतलब ही कि कांग्रेस के 10 पार्षद 12 बजे कलेक्टरेट पहुंचे और कलेक्टर को उनके कोर्ट में आवेदन दिया। कलेक्टर ने बताया की अविश्वास प्रस्ताव के लिए 7 होगों की संख्या होनी चाहिए वह उनके पास थी, और अविश्वास प्रस्ताव के लिए 2/3बहुमत की आवश्यकता होगी। 10 दिन के भीतर आगे की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।

मालूम हो कि बहरहाल नगर पालिका परिषद में 30 सदस्यों की संख्या है जिसने कांग्रेस के पास 13, भाजपा के पास16 और एक आम आदमी पार्टी की पार्षद हैं। कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं होने के बाद भी नगर पालिका अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव से हटाने का दम भर रहे हैं। वहीं भाजपा के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकार का कहना है कि आरोप लगाना और उसे साबित करना दोनो अलग अलग बात है। भाजपा के सभी पार्षद उनके साथ हैं। बहुमत हासिल करने का जादुई आंकड़ा सिर्फ भाजपा के पास ही। बहरहाल अभी इसी नतीजे पर पहुंचना सही नही होगा। आने वाले दिनों में सभी के दावों की सच्चाई आम जनता के बीच होगी।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!