भिलाईनगर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत भिलाई नगर पालिक निगम ने जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। सोमवार को निगम सभागार में आयोजित खुले लॉटरी कार्यक्रम के माध्यम से कुल 21 हितग्राहियों को आवास आबंटित किए गए।
कार्यक्रम में निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय तथा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हितग्राहियों से नियमानुसार दस्तावेज प्राप्त करने एवं सक्षम स्वीकृति के बाद आवास की कुल लागत का 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा कराई गई थी।
लॉटरी प्रक्रिया में सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भिलाई को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में निगम के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।


