Wednesday, 10 Jun 2026

कलेक्टर जनदर्शन की शिकायत पर अवैध निर्माण हटाया

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अवैध कब्जा एवं निर्माण हटाने की मुहिम लगातार जारी है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सभी जोन क्षेत्रों में इस दिशा में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज एक शिकायत के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी के सामने मुख्य मार्ग पर नाली के ऊपर की गई अवैध ढलाई एवं ईंट-पत्थर डालकर जाम करने की समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवैध निर्माण से नाली की सफाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

आयुक्त के आदेश पर जोन-2 एवं 3 की राजस्व टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध ढलाई को पूरी तरह हटा दिया तथा नाली को साफ कर जल निकासी सुचारू कर दी।

कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, अनिल शुक्ला, कृष्ण कुमार सुपैत, मदनमोहन तिवारी, समीर अहमद, कार्तिक सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

‘स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई’ अभियान के तहत यह कार्रवाई शहर में अवैध अतिक्रमण मुक्त व स्वच्छ जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!