Wednesday, 10 Jun 2026

सीर्री–पठारीमुंडा में 19.50 लाख के सामुदायिक तालाब का भूमि पूजन, जल-संरक्षण की ऐतिहासिक पहल

बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सीर्री–पठारीमुंडा में 19.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक तालाब का भूमि पूजन जनपद पंचायत अध्यक्ष दाऊ केशव नायक रामचंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए इस आयोजन में ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष केशव नायक रामचंद्राकर ने कहा— “तालाब गांव की संस्कृति, किसान की समृद्धि और आने वाली पीढ़ियों की जल-सुरक्षा की आधारशिला हैं।” उन्होंने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए ग्रामीणों से तालाब की सुरक्षा और स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने की अपील की।

नया तालाब वर्षा जल संचयन से भूजल स्तर बढ़ाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी और कृषि मजबूत होगी। साथ ही वर्षों पुरानी निस्तार समस्या से ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी। यह परियोजना ग्राम विकास, पर्यावरण संतुलन और किसान हितों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में सरपंच भानमती ध्रुव, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिसन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। यह पहल गांव के समग्र विकास और जल सुरक्षा की मजबूत नींव रखेगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!