Wednesday, 10 Jun 2026

रायपुर में मनाई जाएगी गुरु रविदास जयंती छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज की प्रबंध कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर–4 स्थित फेडरेशन भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. के. एल. तांडेकर ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सुनील रामटेके, हरीशचंद्र तांडेकर, आशा मनघटे, कनौजेसर, लांजकर जी सहित प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय गुरु रविदास जयंती समारोह रायपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के गठन, कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार तथा समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। समाज के संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर ठोस कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने तथा प्रदेश स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें समाजहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!