महासमुंद टाइम्ससामाजिक

ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

 

गरियाबंद। पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन गरियाबंद में मुस्लिम जमात के द्वारा परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साज – सज्जा की गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। जामा मस्जिद, में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये।

ईद मिला दुन्नबी के मौके पर सुन्नी ह़नफ़ी गरियाबंद मुस्लिमों द्वारा शहर में रविवार को जुलूस निकाला गया। ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी की ओर से जुलूस जामा मस्जिद से होता हुआ तिरंगा चौक , गौरव पथ होते हुए शारदा चौक एवं शिक्षक नगर संतोषी मंदिर से होते हुए बस स्टैंड से नाका पारा चौक, से मस्जिद पर पहुंचा। जहां शहर के इमाम और उलेमा ने तकरीरें की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी

पैगंबर हजरत के जन्मदिन की सभी वर्गों के लोगो को बधाई दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने शांति व अमन का पैगाम देते हुये देश में चल रही समस्या से निपटने की दुआए मांगी

जश्न ईद मिलादुन्नबी शांति पूर्वक मनाया इस्लाम के प्राचारक मुस्लिम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद सल्ललाहो अलही वसल्लम के योमे विलादत जन्म दिवस को मुस्लिम धर्मालंबियो द्वारा शान्ति पूर्वक मनाया गया। शांति एव सद्भावना का सन्देश लेकर आय पैगम्बर साहब ने पूरी दुनिया में इस्लाम को फैलाया उसी की याद में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म के अनुसार 3 ईद होती है जिसमे ईद मिलादुन्नबी सबसे महत्पूर्ण मानी गई है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी धर्मो के लोगो ने भाग लिया। बच्चों एवं बुजुर्गो को फल व मिठाई बांटी गई। लंगर का भी एहतराम भी जमात के द्वारा किया गया।

नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा

ईद मिलादुन्नबी के चादरी जुलूस में बच्चे युवा बुजुर्गों सहित सैकडो लोगो ने हिस्सा लिया। लोगों ने घरों व मस्जिदों को रोशनी से सजाया। साथ ही लंगर वितरित किए। जगह-जगह झंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर चादरी जुलूस में हिस्सा लिया

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!