महासमुंद टाइम्स
ईडी के छापे के बाद से फरार सूर्यकांत तिवारी ने आज सेशन कोर्ट में किया सरेंडर

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बाद से फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी ने आज सेशन कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ए डी जी अजय सिंह राजपूत की अदालत में सरेंडर किया है। सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ ईडी मनी लांड्रिंग में जांच चल रही है।
विगत दिनों ईडी ने जो अधिकृत विज्ञप्ति जारी की थी, तो उस दौरान सूर्यकांत तिवारी को फरार बताया गया था। पिछले करीब 15 दिनों से फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी ने आज शाम जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आपको बता दें कि इस मामले में पहले आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी, कारोबारी सुनी अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था।