Wednesday, 10 Jun 2026

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की माता जी का आकस्मिक निधन, मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

महासमुंद। जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की माताजी श्रीमती संतोष कुमारी का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. संतोष कुमारी का अंतिम संस्कार स्थानीय भलेसर रोड स्थित मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

जिले के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने भी स्व. संतोष कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!