रविदास समाज प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे सभी परिक्षेत्र के पदाधिकारी

महासमुंद। सर्व रविदास समाज प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व रविदास समाज जिला महासमुंद में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के लोगो ने रैली निकालकर नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में रविदास समाज के महिला पुरुष उपस्थित होकर एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ड्रा के एल टांडेकर प्राचार्य दिग्विजय कालेज राजनांदगांव एवम् प्रदेश अध्यक्ष सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़। विशिष्ठ अतिथि के रूप मेंप्रो फेसर डॉ वेणुधर रौतिया, डॉक्टर बाचकर सदस्य लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, इंजीनियर विजय कुमार मेहरा, धर्मेन्द्र चौरे, पी आर रामेकर कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्ण कुमार रायकर कार्यकारी अध्यक्ष, ध्रुव कुमार मिर्धा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवम पार्षद आरंग, लोकनाथ बारी वरिष्ठ भाजपा नेता सरायपाली, आशा राम बांधे पार्षद बागबाहरा, गणेश कोसरिया पूर्व पार्षद बागबाहरा, देवेंद्र रौतिया जिला अध्यक्ष रविदास समाज, धन लाल मिर्धा जिला सचिव रविदास समाज, नकुल राम मेहरा पूर्व जिलाध्यक्ष रविदास समाज महासमुंद सहित सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।समस्त परिक्षेत्र अध्यक्ष सर्व राजकुमार युगर, नारायण कोसरिया बागबाहरा, राम सिंह रौतिया खट्टी, फगनु अजगाले सुवरमॉल, नंद कुमार वाधवान कौड़ियां, ईशु कुमार रौतिया सिरपुर, खीरचंद बारी सरयपाली, कुंजल मिर्धा सांकरा बसना, लाल सिंह झलप, प्रेमलाल युगर खल्लारी, गोवर्धन कोमा, धर्मेन्द्र कुमार अंचल जिला कोषाध्यक्ष रविदास समाज, राजूलाल मिर्धा मीडिया प्रभारी, बेद नाथ मेहरा जी पूर्व जिलाध्यक्ष रविदास समाज संगठन महासमुंद बुद्धेश्वर सोनवानी संचालक रविदास समाज, अजय सूर्यवंशी झलप, सफेद मिर्धा सरायपाली,रविशंकर मिर्धा कौड़ियां, मोहन मीरी सरायपाली, मिथुन आमिर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बागबाहरा, संतराम पचेड़ा, डालू राम पचेड़ा, राम कुमार मेहरा, लभरा कला भीम, बी के बहरा दुवारू राम, खुटेरी चंद्रशेखर खमरिया सहित सभी परिक्षेत्र के पदाधिकारी हजारों की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा है। उक्त जानकारी राजू लाल मिर्धा मीडिया प्रभारी ने दी है।