महासमुंद टाइम्स

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ऐतिहासिक  नगरी सिरपुर पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कांग्रेस के 85 वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज महासमुंद की ऐतिहासिक और पुरातत्व नगर सिरपुर का भ्रमण करने अचानक ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पहुंचे थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आने की खबर जिले में किसी को नहीं थी। ना ही जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार की कोई तैयारी पूर्व में की गई थी।

सांसद राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने सुरंग टीला और तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया। इस दौरान सांसद राहुल गांधी ने तिवर देव बिहार के पास पटेल परिवार से भी मुलाकात की।

गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा,  संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, स्थानीय जनप्रतिनिधि रश्मि चंद्राकर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद  थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!