क्राइममहासमुंद टाइम्स

नाबालिग लड़की को जान से मारने की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा। भगवान को भोग लगाने के नाम पर हुए विवाद के चलते तीन युवकों ने नाबालिक युवती को बुरी तरह जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बागबाहरा पुलिस ने नाबालिक लड़की को जान से मारने का प्रयास करने वाले हैं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बागबाहरा पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 307, 294, 506 और 34 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 28 फरवरी को मनीष सिन्हा पीता शत्रुघ्न सिन्हा अभनपुर निवासी ने बागबाहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि 24 फरवरी को जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली के सेवादारों नरेश पटेल, भोज राम साहू और राकेश दीवान ने उसकी नाबालिग छोटी बहन के साथ गाली गलौज करते हुए पैर, जांग, पीठ को आग के लट् से बुरी तरीके से जला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गए हैं। आरोपियों द्वारा आग में जलाए जाने से गंभीर रूप से घायल बालिका को बागबाहरा के चंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंडी अस्पताल में पीड़िता जागृति सिन्हा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रार्थी के शिकायत पर बागबाहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली पहुंचकर आरोपी नरेश उर्फ सोनू पटेल पिता रूप सिंह पटेल 28 साल निवासी पतेरापाली बागबाहरा, भोज कुमार साहू पिता हेमू राम 27 साल भैंसातरा राजिम जिला गरियाबंद और राकेश कुमार दीवान पिता नरेश दीवान 40 साल भालूचूआ थाना बागबाहरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बागबाहरा पुलिस को बताया है कि भगवान को प्रसाद भोग लगाने के नाम से नाबालिक जागृति सिन्हा के साथ विवाद हो गया और तीनों ने गुस्से में आकर पास में ही जल रहे चूल्हे से जलती लट्ठे में नाबालिक लड़की को बुरी तरीके से शरीर के विभिन्न अंगों में जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बागबाहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को जय गुरुदेव आश्रम पतेरापाली से गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!