15 हजार महिला पुरुष शामिल होंगे, हिंदू नव वर्ष की शोभा यात्रा में

महासमुंद। आज स्थानीय प्रेस क्लब में शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल, वन विकास निगम के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, विक्रम ठाकुर, अग्रज शर्मा ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद शहर के हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन विक्रम संवत 2080 शुक्ल पक्ष 22 मार्च दिन बुधवार को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर संध्या 4 बजे शहर के माँ शारदा मंदिर तुमगाँव रोड से आरंभ होकर माँ दुर्गा मंदिर बरोण्डा चौक पर समापन होगा।
इस शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक के साथ साथ भगवा ध्वज वाहक के साथ रथ (बग्गी) में भारत माता का चित्र उसके पीछे शंखनाद करने वाले सदस्य होंगे। शहर के दुर्गा वाहिनी की महिलाएं सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगी। रैली में कर्मा नृत्य प्रस्तुत करने के लिए कर्म दल द्वारा शहर के मुख्य सड़क पर नृत्य प्रस्तुत करेंगी। रैली में महाकाल की झॉकी, छत्तीसगढ़ी संस्कृति सुआ नृत्य, के साथ साथ कोसरांगी स्थित गुरुकुल के विद्यार्थियों अपने कला का जौहर दिखाएंगे। इसके अलावा पंथी नृत्य और पंथी नृत्य के बाद नवरात्र के प्रथम दिन माँ भवानी के साधक सेवा गीत के साथ चलेंगे फिर दुर्गावाहिनी की बहनों का समूह फिर राउत नाचा का कार्यक्रम रहेगा। प्रजापति ब्रम्हकुमारी की झाँकी और राम जी की झॉकी, नागपुर के शिव साम्राज्य पथिक ढोल वालों का ढोल ताशा और डीजे कार्यक्रम में शामिल किया गया है। प्रकाश व्यवस्था के लिए जगह-जगह चौक-चौराहे पर लाईट लग रही है. गाड़ियों पर लाईट लगेगी स्पेशल क्रेन से सारपी लाइटें लगेगी जिससे शोभायात्रा की शोभा बढ़ जायेगी। समापन के पश्चात दुर्गा मंदिर बरोडा चौक में प्रसाद वितरण किया जायेगा। प्रेसवार्ता में बताया गया की इस वर्ष हिंदू नव वर्ष की शोभा यात्रा में लगभग 8 लाख का खर्च बताया गया हैं जिनमे से 5 लाख रुपए का जन सहयोग नगर की जनता से प्राप्त हो गया है। सहयोग राशि से 80 प्रतिशत ऑनलाईन के माध्यम से नगर के नागरिकों ने स्वतः सहयोग अब तक किया हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने हिन्दू समाज के मुखियाओं से सहयोग एवं शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। प्रेसवार्ता में बताया गया कि इस वर्ष जैन समाज ने आगे बढ़कर समाजिक सहयोग के रूप में 90 हजार का सहयोग किया है।