महासमुंद टाइम्सस्वास्थ्य

आरएलसी के शिविर में नपा की महिलाओं का हुआ मुफ़्त इलाज़

महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अगुआई में आज स्थानीय टाउन हॉल में आर एल सी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर लेख चंद्रसेन से अपनी पूरी टीम के साथ जिसमें डॉ. मंजीत चंद्रसेन, डॉ. रोहित रूपा, चित्रा, उषा संजय, चिराग, नोमेश और अन्य टीम निः शुल्क मरीजों का इलाज और चेकअप कर अपनी सेवा दी है।

गौरतलब है कि आज आर एल सी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की पूरी टीम ने महासमुंद नगर पालिका में काम करने वाली उन महिलाओं पर अपना ध्यान केंद्रित किया, जो महिलाएं पूरे शहर में घूम घूम कर लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बना रही है। लोगों के घरों से कचरा एकत्रीय करने वाली महिलाएं इस गंदे कच्चे से प्रभावित हो कर बीमार हो जाती है, और महंगे इलाज में अपना हजारों रुपए खर्च करना पड़ता है। ऐसी महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, आर एल सी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ने ईसीजी, खून जांच, ब्लड प्रेसर, शुगर सहित अन्य प्रकार की निःशुल्क जांच कर दावा भी मुफ्त में दी है। आज के इस निःशुल्क जांच में 174 लोगों ने अपना पंजीयन कार्य, जिसमें 60 महिलाओं का ई सी जी किया गया, वहीं 85 लोगों का ब्लड टेस्ट, शुगर, ब्लड प्रेसर की जांच की गई। आज के इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में नगर पालिका के महिला कर्मचारों के अलावा शहर के अन्य लोग भी चिकित्सा लाभ लेने पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, पूर्व पार्षद कपिल साहू युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़ बबलू चावला अरिश अनवर रमा महानंद सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!