क्राइममहासमुंद टाइम्स

देसी पिस्टल, 16 जिन्दा कारतूस और 125 किलो गांजा संग 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

एक शातिर अपराधी फरार

महासमुंद। खल्लारी पुलिस और सायबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा क्षेत्र के एक शातिर अपराधी और तीन साथियों को देसी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और 125 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक शातिर बदमाश पुलिस को देख फरार हो गया है जिसकी तलाश जिला पुलिस कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी में एक जितेंद्र सिंह बग्गा के खिलाफ उड़ीसा में कई संगीन मामले दर्ज है। वहीं पुलिस को देख कर फरार आरोपी के खिलाफ कई संगीन मामले उड़ीसा में दर्ज होना बताया जा रहा है।


गौरतलब है कि महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टोयोटा कार में 125 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा 31 लाख की तस्करी करते 4 अन्तर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार कर
आरोपियों के कब्जे से 1 नग देशी पिस्टल, 16 नग जिंदा कारतूस व 1 नग चाकू जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरूध्द गंभीर धाराओं में है अपराधिक मामले खरियार रोड ओडिशा एवं जबलपुर (म.प्र.) में दर्ज है। उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक टोयटा कार में ओडिशा से बागबाहरा, खल्लारी, महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल खल्लारी पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियार रोड, ओडिशा़ की तरफ से टोयोटा कार क्रमांक CG 08 0681 महासमुन्द की ओर आ रही थी। रोकने के पश्चात् वाहन सवार व्यक्ति वाहन से उतर कर जंगल की तरफ भागने लगे जिसे पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। उक्त वाहन टोयोटा कार को एन.एच. 53 आंवराडबरी के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमजीत सिंह बग्गा 30 साल वार्ड नंबर 11 पंजाबी पारा थाना जोक खरियार रोड नुवापाड़ा, गौरव दिक्षित पिता सुशील दीक्षित 24 साल निवासी महाराजपुर पारा थाना अधारताल जिला जबलपुर मध्य प्रदेश, रोहित रजक पिता भोला राम रजक उम्र 23 निवासी नई बस्ती परियट पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर, नीरज चौधरी पिता स्व अशोक चौधरी उम्र 21साल निवासी वार्ड 76 पनागर जबलपुर थाना पनागर जिला जबलपुर बताया गया।

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो टोयोटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी में 125 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के सीट के नीचे रखे एक नग देशी पिस्टल एवं 16 नग जिंदा कारतूस, एक नग चाकू मिला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 125 किलो गांजा, एक कार, नगद 11810 रूपये, देशी पिस्टल, 16 नग जिंदा कारतूस, एक चाकू, 5 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल फोन कीमत 37,11,810 बताई जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में जानकारी दी है कि गांजा उड़िसा से मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 41/2023 धारा 20(B) NDPS, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत थाना खल्लारी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु) मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी खल्लारी उप निरीक्षक उमाकान्त तिवारी, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीमुद्दीन खान, सउनि सुशील शर्मा, प्रवीण शुक्ला प्रआर. सतीश पाण्डेय, मिनेश ध्रुव आर. रवि यादव, महेन्द्र यादव, हीरालाल अकोनिया, गोविंद बेहरा, पवन सिन्हा, शुभम पाण्डेय, चम्पलेश ठाकुर, छत्रपाल सिन्हा, अभिषेक राजपूत शामिल हैं।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!