महासमुंद टाइम्सराजनीति

राज्य सरकार के खिलाफ युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने रोड में उतरेंगी भाजपा 

महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा महासमुंद शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू सिन्हा महासमुंद विधान सभा प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा साहू बसना विधानसभा प्रभारी हनी गंभीर मिलिंद चंद्राकर महामंत्री एम आर विश्वनाथ ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय व शयामा प्रसाद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।

बैठक को संबोधित करते हुवे विधानसभा प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने कहा राज्य के युवाओं को ठगने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदेश के युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने रोड में उतरने का समय आ गया है प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अराजकता के खिलाफ मुखर होकर लड़ाई लड़ना है। जिसको लेकर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि भगत के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में रोजगार कार्यालयों के घेराव में युवाओं को अधिक से अधिक शामिल कर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।साथ ही विधानसभा वार नवमातदाता अभिनंदन करने सूची तैयार कर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बूथ एवं शक्ति केंद्रों में संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्ति अनिवार्य रूप से करना है। व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन के बात के 100 वे संस्करण को सुनने युवा मोर्चा की अधिक से अधिक संख्या पर सविस्तार चर्चा की गई। बैठक का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री अमन वर्मा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेखा कंवर सुभ्रा शर्मा देवेंद्र चंद्राकर मिलिंद चंद्राकर,महामंत्री कादर राजपूत,जतिन रूपरेला शेखर तिवारी दीपक राव राहिल गुप्ता शिवराज चंद्राकर रोशन रोशन बग्गा रमेश साहू मनीष भोई शिवराज चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!