प्रशासनिकमहासमुंद टाइम्स

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु ग्राम बंदोरा में लगा जनसमस्या निवारण शिविर                                        

महासमुंद। राज्य शासन के मंशानुरूप एवं कलेक्टर  प्रभात मलिक के निर्देशानुसार आज महासमुंद जिले के सभी विकासखंड में तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। इसी क्रम में आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम बंदोरा में राजस्व सहित अन्य कार्यों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने भी अपनी-अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  उमेश साहू ने तहसील कार्यालय बंदोरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां अब तक प्राप्त आवेदनों तथा उसके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करे। शिविर में अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के मामलों की ऑनलाईन भुईया में दर्ज करना, नवीन ऋण पुस्तिका बना कर प्रदाय करना, भू-अभिलेखो की नकल प्रदाय करना, नक्शा बटांकन एवं सीमांकन हेतु आवेदन प्राप्त कर निराकरण करना, जाति प्रमाण हेतु वंशावली तैयार कर प्रदाय करना एवं राजस्व से संबंधित अन्य कार्य संपादित किया गया। इस दौरान तहसीलदार  चंद्रशेखर मंडई , नायब तहसीलदार श्रीधर पांडा, पटवारी, सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!