महासमुंद टाइम्सराजनीति

महासमुंद लोकसभा में किसके सर होगा 2024 का ताज

आजादी के बाद से अब तक कौन कौन रहे पीएम, एमएलए

महासमुंद। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब लोग सभा चुनाव की तैयारी शुरु हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा की सीटों में आजादी के बाद से महासमुंद लोकसभा का नाम पूरे प्रदेश सहित देश में जाना माना नाम रहा है। वजह है महासमुंद की सीट से छत्तीसगढ़ के कई दिगज्ज नेताओं को देश की राजधानी तक पहुंचाया है। गौरतलब हैं कि महासमुंद लोकसभा में तीन जिले और इन तीन जिलों में आठ विधानसभा है। महासमुंद जिले में चार विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना और सरायपाली, गरियाबंद जिले में बिंद्रा नवागढ़ और राजिम विधानसभा सही धमतरी जिले में कुरूद और धमतरी विधानसभा शामिल है। 2023 के विधानसभा चुनाव में 4 सीट कांग्रेस ने जीती है वहीं चार सीट भाजपा के खाते में गया है। महासमुंद जिले के सरायपाली और खल्लारी विधानसभा कांग्रेस के खाते में गई है, वहीं बसना विधानसभा और महासमुंद भाजपा ने जीत हासिल की है। धमतरी और बिंद्रानवागढ़ कांग्रेस की झोली में रहा वहीं कुरूद और राजिम बीजेपी के खाते में रहा।

महासमुंद लोकसभा के इन आठों विधानसभा में दोनों राजनीतिक पार्टियों को मत मिले हैं उस हिसाब से अगर देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी 9 हजार मतों से इस लोकसभा में आगे है।

विधानसभा चुनाव परिणाम- 2023

विधानसभा क्षेत्र सरायपाली कांग्रेस को 100503, भाजपा को 58615, बसना से कांग्रेस को 72078 और भाजपा को 108871, खल्लारी में कांग्रेस को 104052, भाजपा को66933, महासमुंद विधानसभा में कांग्रेस को 68442 तो भाजपा को 84594, राजिम विधानसभा में कांग्रेस को 84512 तो भाजपा को 96423, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में कांग्रेस को 92639 तो भाजपा को91823,कुरूद विधानसभा से कांग्रेस को86622 तो भाजपा को 94712 मत मिले हैं। वहीं धमतरी विधानसभा से कांग्रेस को 88544 तो भाजपा को 85938 मत प्राप्त हुए हैं। आठों विधानसभा के मतों को देखा जाय तो कांग्रेस को 697392 मत मिले वहीं भारतीय जनता पार्टी को 687909 मत प्राप्त हुए हैं।

महासमुंद विधानसभा में जातिगत समीकरणों के लिहाज से सभी अपने अपने वर्गों और समुदाय के लोगों की संख्या अधिक होने का दावा करते आ रहे हैं और राजनीतिक पार्टियां भी इन्हीं आधारों को मानकर टिकट का वितरण भी करते हैं। 2011 के जनगणना के मुताबिक को आंकड़े हमारे पास है वह यह है। जिसमें ओ.बी.सी का जातिवार जनसंख्या प्रतिशत -1. साहू-18%, 2. यादव 8%, 3. निषाद 5.3%, 4. मरार-4.5%, 5. कोलता-22%,6 कलार-1.8%, 7. अघरिया -1.9%, 8. कुम्हार-1.3%, 9- कुर्मी-1.1% 10.-कोष्टा-1.05%,11-नाई-0.83%, 12. लोहार-0.82%, 13-धोबी-0.7%, 14-पनका-0.62%,15. बंजारा 0.42%,16. सोनार 0.35%, 17. वैरागी-0.2%, 18. मुस्लिम ओ.बी.सी. -1.3%

महासमुंद में 2011 की जनगणना अनुसार इन जातियों की जनसंख्या लगभग इतनी है। जिसमें

साहू-4,71000 (17.5%), यादव-2.41000 (8.7%), निषाद-1,45000(5.3%),मरार-1,24000 (4.5%), कोलता-57,500 (2.2%),कलार-49,000 (1.8%), अघरिया-51,000 (1.9%), कुर्मी-30,000 (1.1%), कुम्हार-35,500 (1.3%), कोष्टा-28,300 (1.0%), नाई-22,500 (0.83%).लोहार-22,300 (0.82%), धोबी-19,000 (0.70%), पंका-17,000(0.62%), बंजारा-11,300 (17.5%), सोनार-9,500 (0.62%), बैरागी-5,600(0.20%), मुस्लिम ओ.बी.सी. 32,500(1.2%), हालांकि हम इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं कर रहे है, चूंकि जो आंकड़े है वह पूराने आंकड़े 2011 के हैं। 2011 के बाद से अब तक जातिगत जनगणना अभी हुई नहीं हैं।

 

महासमुंद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 9 के अंतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कौन कौन कब कब विधायक रहें….

1 – सरायपाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 39

(2008 से एस सी आरक्षित)

सामाजिक संरचना – एस सी – 14.91%, एस टी – 26.94%, ओबीसी – 45%

अब तक निर्वाचित विधायक गण –

1952 – पंडित रविशंकर शुक्ल कांग्रेस, 1957 – जयदेव सतपथी कांग्रेस, 1962 – महेंद्र बहादुर सिंह निर्दलीय, 1967 – जयदेव सतपथी कांग्रेस, 1972 – वीरेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 1977, 1980 – मोहन लाल चौधरी कांग्रेस, 1985 – सुश्री पुखराज सिंह निर्दलीय, 1990 – नरसिंह प्रधान भाजपा, 1993 – मोहन लाल चौधरी कांग्रेस, 1995,1998 – देवेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 2003 – त्रिलोचन पटेल भाजपा, 2008 – हरिदास भारद्वाज कांग्रेस, 2013 – राम लाल चौहान भाजपा, 2019 – किस्मत लाल नंद कांग्रेस, 2023 – श्रीमती चातुरी नंद कांग्रेस ।

2 – बसना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 40 

सामाजिक संरचना – एस सी 9.33%, एस टी 28.78% ओबीसी 50% ।

अब तक निर्वाचित विधायक गण –

1952 – जयदेव सतपथी कांग्रेस, 1957 – वीरेंद्र बहादुर सिंह निर्दलीय, 1962 – अब्दुल हमीद दानी कांग्रेस, 1967 – महेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 1972 – लक्ष्मण सतपथी कांग्रेस, 1977 – महेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 1980 – वीरेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 1985 – महेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 1990 – लक्ष्मण सतपथी जनता दल, 1993 – महेंद्र बहादुर सिंह निर्दलीय, 1998 – महेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 2003 – डा त्रिविक्रम भोई भाजपा, 2008 – देवेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 2013 – श्रीमती रूप कुमारी चौधरी भाजपा, 2018 – देवेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस, 2023 – संपत अग्रवाल भाजपा ।

3 – खल्लारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 41

(पिथौड़ा विधानसभा क्षेत्र को समाप्त कर 1977 में खल्लारी क्षेत्र गठित)

सामाजिक संरचना – एस सी 10.18%, एस टी 32.8%, ओबीसी 50% ।

अब तक निर्वाचित विधायक गण –

1977 – डा रमेश अग्रवाल जनता पार्टी, 1980, 1985 – लक्ष्मी नारायण इंदुरिया कांग्रेस, 1990 – डा रमेश अग्रवाल जनता दल, 1993 – भेखराम साहू कांग्रेस, 1998 – डा रमेश अग्रवाल भाजपा, 1999 – परेश अग्रवाल भाजपा, 2003 – प्रीतम दिवान भाजपा, 2008 – परेश अग्रवाल कांग्रेस, 2013 – चुन्नी लाल साहू भाजपा, 2018, 2023 – द्वारकाधीश यादव कांग्रेस ।

विलोपित पिथौड़ा विधान निर्वाचन क्षेत्र

इस क्षेत्र का गठन सन 1962 में किया गया जिसे 1977 में विलोपित कर दिया गया । इस क्षेत्र से सन 1962 में प्रताप सिंह प्रसोपा, 1967 एवं 1972 में भानु प्रताप सिंह कांग्रेस निर्वाचित हुए थे ।

4 – महासमुंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 42

सामाजिक संरचना – एस सी 14.14%, एस टी 9.89%, ओबीसी 50% ।

अब तक निर्वाचित विधायक गण –

1952 – अयोध्या प्रसाद शर्मा कांग्रेस, 1957 – नेमीचंद जैन कांग्रेस, 1962 – प्राणसिंह बघेल प्रसोपा, 1967 – नेमीचंद जैन कांग्रेस, 1972 – पुरुषोत्तम कौशिक संसोपा, 1977 – याकूब राजवानी जनता पार्टी, 1980, 1985 – मकासूदन चंद्राकर कांग्रेस, 1990 – संतोष अग्रवाल जनता दल, 1993, 1998 – अग्नि चंद्राकर कांग्रेस, 2003 – पूनम चंद्राकर भाजपा, 2008 – अग्नि चंद्राकर कांग्रेस, 2013 – डा विमल चोपड़ा निर्दलीय, 2018 – विनोद चंद्राकर कांग्रेस, 2023 – योगेश्वर सिन्हा भाजपा ।

5 – राजिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 54

सामाजिक संरचना – एस सी 10.34%, एस टी 24.7% ओबीसी 55% ।

अब तक निर्वाचित विधायक गण –

1952 – श्रीमती श्याम कुमारी देवी, 1957 – सीट समाप्त, 1962, 1967,1972 – श्यामाचरण शुक्ल कांग्रेस, 1977 – पवन दीवान जनता पार्टी, 1980 – जीवन लाल साहू कांग्रेस, 1985 – पुनीत राम साहू भाजपा, 1990, 1993 – श्यामाचरण शुक्ल कांग्रेस, 1998 – अमितेश शुक्ल कांग्रेस, 2003 – चंदूलाल साहू भाजपा, 2008 – अमितेश शुक्ल कांग्रेस, 2013 – संतोष उपाध्याय भाजपा, 2018 – अमितेश शुक्ल कांग्रेस, 2023 – रोहित साहू भाजपा ।

6 – बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 55 (एस टी आरक्षित)

सामाजिक संरचना – एस सी 8.71%, एस टी 48.6% ओबीसी 35% ।

अब तक निर्वाचित विधायक गण –

1952 – गौकरण सिंह कांग्रेस, 1957 – श्यामाचरण शुक्ल, 1962 – खामसिंह प्रसोपा, 1967 – खामसिंह जनसंघ, 1972 – श्रीमती पार्वती कुमारी शाह, 1977 – बलराम पुजारी जनता पार्टी, 1980 – बलराम पुजारी भाजपा, 1985 – ईश्वर सिंह कांग्रेस, 1990 – बलराम पुजारी भाजपा, 1993 – ओंकार शाह कांग्रेस, 1998 – चरण सिंह माझी भाजपा, 2003 – ओंकार शाह कांग्रेस, 2008 – डमरूधर पुजारी भाजपा, 2013 – गोवर्धन माझी भाजपा, 2018 – डमरूधर पुजारी भाजपा, 2023 – जनक राम ध्रुव कांग्रेस ।

7 – कुरूद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 57

सामाजिक संरचना – एस सी 9.21%, एस टी 9.1%, ओबीसी 65% ।

अब तक निर्वाचित विधायक गण –

1952 – ताराचंद साहू (पाण्डुका क्षेत्र) कांग्रेस, 1957 – भोपाल राव कांग्रेस, 1962 – यशवंत राव मेघावाले जनसंघ, 1967 – ताराचंद साहू कांग्रेस, 1972 – यशवंत राव मेघावाले जनसंघ, 1977 – यशवंत राव मेघावाले जनता पार्टी, 1980 – डा चंद्रहास साहू कांग्रेस, 1985 – श्रीमती दीपा साहू कांग्रेस, 1990 – सोमप्रकाश गिरी भाजपा, 1993 – गुरुमुख सिंह कांग्रेस, 1998, 2003 – अजय चंद्राकर भाजपा, 2008 – लेखराम साहू कांग्रेस, 2013, 2018, 2023 – अजय चंद्राकर भाजपा ।

8 – धमतरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – 58

सामाजिक संरचना एस सी – 7.54%, एस टी 17.25%, ओबीसी 65% ।

अब तक निर्वाचित विधायक गण –

1952 – रामगोपाल शर्मा कांग्रेस, 1957 – पुरुषोत्तम दास कांग्रेस, 1962 – पंढरी राव जनसंघ, 1967 – भोपाल राव कांग्रेस, 1972 – केशरीमल लुंकड़ कांग्रेस, 1977 – पंढरी राव जनता पार्टी, 1980,1985 – श्रीमती जया बेन कांग्रेस, 1990 – कृपाराम साहू भाजपा, 1993 – केशरीमल लुंकड़ कांग्रेस, 1998 – हर्षद मेहता कांग्रेस, 2003 – इंदर चोपड़ा भाजपा, 2008,2013 – गुरुमुख सिंह कांग्रेस, 2018 – श्रीमती रंजना साहू भाजपा, 2023 – ओमकार साहू कांग्रेस ।

एस सी और एस टी की आबादी चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तथा ओबीसी की आबादी अनुमानित है ।

 

महासमुंद लोकसभा में 1952 से 2019 अब तक निर्वाचित सांसद:_

शिवदास डागा (कांग्रेस) मगनालाल बागड़ी (सोपा) विद्याचरण शुक्ल (कांग्रेस) विद्याचरण शुक्ल (काग्रेस) विद्याचरण शुक्त (काग्रेस) विद्याचरण शुक्ल (कांग्रेस) कृष्ण अग्रवाल (काग्रेस) बृजलाल वर्मा (जपा) विद्याचरण शुक्ल (कांग्रेस) विद्याचरण शुक्ल (कांग्रेस) विद्याचरण शुक्त (जद) पवन दीवान (कांग्रेस) पवन दीवान (कग्रिस) चंद्रशेखर साहू (भाजपा) श्यामाचरण शुक्ल (कांग्रेस) अजीत जोगी (कांग्रेस) संदूलाल साहू (भाजपा) चंदूलाल साहू (भाजपा) चुन्नीलाल साहू (भाजपा)।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!