महासमुंद टाइम्स

पालना घर में मिलेगा बच्चों को मां का दुलार

सांसद और विधायकों ने किया शुभारंभ

महासमुंद। कलेक्टर परिसर में आज महासमुंद लोक सभा के सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक द्वारिकाधीश यादव, विधायक सम्पत अग्रवाल ने पालना घर का शुभारंभ किया। पालने घर पहुंचने वालों बच्चों की देखभाल पूरी तरह निःशुल्क होगा।

महासमुंद जिले के पांच ब्लॉक में से महासमुंद ब्लॉक में कामकाजी महिलाएं को हो रही परेशानियों को देखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक ने कलेक्टर परिसर में पालना घर की शुरुआत की है। पालना घर का संचालन महिला बाल विकास विभाग करेगी। शुरुआती दौर में ही पालना घर में 20 बच्चों का दाखिला हो चुका है। जिला प्रशासन ने पालना घर में पहुंचने वाले बच्चों की देखभाल के लिए दो महिला कर्मचारियों की न्युक्ति कर दी है। पालने घर में 6 माह से लेकर 5 साल के बच्चों को दाखिला दिया जायेगा।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में लगातार कामकाजी महिलाओं को बच्चों के लिए पालना घर ना होने की वजह से काम करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए शासन के मंशा अनुरूप जिला कलेक्टर प्रभात मलिक ने कलेक्टर परिसर में ही एक खाली भवन में पालना घर की शुरुआत आज क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू और क्षेत्र के विधायकों के हाथों की शुभारंभ कराकर जिले ने एक नई शुरुआत कर दी है। आगामी दिनों में इस पालने घर का और विस्तार किया जाएगा।

महिला बाल विकास अधिकारी समीर पांडे ने मामले में जानकारी देते गए बताया है कि जिले में महिला एवम बाल विकास विभाग के द्वारा नवाचार के तहत कलेक्टर के प्रयासों से कलेक्ट्रेट परिसर में जिला खनिज निधि से, एक आदर्श पालना घर विकसित किया गया है। उक्त पालना घर सर्व सुविधा युक्त है एवं यहां कामकाजी महिलाओं के बच्चे प्रातः 10 बजे से शायद 5 बजे तक रह सकते हैं। इस पालना घर में माताओं के लिए एक पृथक से कक्ष बना हुआ है, बच्चों के शयन के लिए एक अलग से कक्ष बना हुआ है। बच्चों के खेलने कूदने के लिए पर्याप्त स्थान एवं खिलौने आदि उपलब्ध कराए गए हैं। संपूर्ण पालना घर सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित है। यहां स्वच्छ पेयजल के लिए RO, फ्रिज एवं किचन की सुविधा भी उपलब्ध है।

आज पालने घर के उद्घाटन अवसर पर महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, डीएफओ पंकज राजपूत, महिला बाल विकास जिला अधिकारी समीर पांडे, जिला परियोजना आधिकारी शैल नाविक, शीला प्रधान, सुधा रात्रे, सुलेखा शर्मा सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थी।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!