महासमुंद टाइम्सराजनीति

देश का चहुंमुखी विकास नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हो रहा है_रूपकुमारी

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आज लोकसभा की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और वर्तमान सांसद चुन्नीलाल साहू पहुंचे। कार्यकर्ताओं महिला प्रत्याशी मैदान में उतारे जाने से भारी उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक सूर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नारा दिया है कि अबकी बार चार सौ पार, इन चार सौ सीटों में महासमुंद लोकसभा की सीट जीत कर नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा।

गौरतलब है कि भाजपा लोकसभा की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे देश में महिला युवा, किसान, सहित सभी वर्गो के लिए काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो आम कार्यकर्ता को टिकट देकर प्रतिनिधित्व का मौका देती है। पत्रकारों से बातचीत में वर्तमान सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि पूरा देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है, आगामी दिनों में हम सब मिलकर क्षेत्र की जनता के विकास के लिए कम करेंगे। महासमुंद लोकसभा की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में चुनवा व्यक्ति नहीं कमल का फूल चुनाव लड़ता है।

श्रीमती चौधरी ने आगे कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के सभी क्षेत्रों पर विकास का काम किया गया है। आगामी सालों में भारत देश विश्व के अग्रणी देशों में से एक होगा। कांग्रेस गठबंधन पर श्रीमती चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले ही गठबंधन ठीक नही पा रही है। इसलिए कांग्रेस गठबंधन पर क्या बात की जाय। आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,पूर्व विधायक पूनम चंद्राकार, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत गोल्डी, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री येतराम साहू सहित अनेकों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!