महासमुंद टाइम्ससामाजिक

घुघरा में मितवा की पहल पर बनेगा महिला वृद्धा आश्रम

महिला दिवस पर मितवा की अनुकरणीय पहल

महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम घुघरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मितवा महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए महिला वृद्धा आश्रम का भूमि पूजन विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश के हाथों किया गया।

भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी पहुंचे थे। कार्यक्रम में गांव के सरपंच तिजिया साहू, जनपद सदस्य संगीता चमन दीवान, लक्की साहू उपस्थित थे।

गौरतलब है कि ग्राम घुघरा में मितवा महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा महिला वृद्धा आश्रम का निर्माण कराया जाना है। इस वृद्धाश्रम का निर्माण संतोषी वर्मा के नेतृत्व में कार्य जायेगा। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में महिला कल्याण सेवा समिति के सदस्य पिंकी ध्रुव, पूजा सिंग, नीरा ठाकुर, दीपिका ठाकुर, हीरा दुबे, चितेश्वर निषाद, नरेंद्र बंजारे, योगेश्वर साहू सहित सैकड़ों की तादात में ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!