महासमुंद टाइम्सराजनीति

पहली महिला सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

महासमुंद। लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, व्यापारी, विभिन्न समाज के सामाजिक संगठन के लोगों ने जगह जगह फूल माला ढोल नगाड़े और फूलों की वर्षा कर अपने लोकसभा की पहली महिला सांसद का स्वागत किया है।

गौरतलब है कि आज स्थानीय अंबेडकर चौक से महासमुंद की संसद रूपकुमारी चौधरी, स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकार, सतपाल पाली, महिला जिला अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ खुले वाहन में शहर के मुख्य मार्ग से रैली निकली थी जिसका जगह_जगह स्वागत किया गया। रैली अंबेडकर चौक से निकलकर भाजपा कार्यालय में समाप्त हुई। रैली के बाद भाजपा कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया। जहां महासमुंद की पहली महिला सांसद ने पार्टी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और महासमुंद लोकसभा के नागरिकों का अपनी जीत के लिए आभार माना। आज के स्वागत रैली में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के अध्यक्ष सतपाल पाली, चंद्रहास चंद्राकार, प्रदीप चंद्राकार, प्रकाश शर्मा, मंगेश टांकसाले, संदीप दीवान,  महिला मोर्चा से सुधा साहू, अनीता रावटे, निरंजना शर्मा, मीना वर्मा, सुनीता साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसी परिपेक्ष में सांसद रूपकुमारी चाैधरी का बेमचा में भाजपा नेता राहुल चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा फूल माला पहनाकर उनका आत्मिय स्वागत किया। इस दाैरान सांसद श्रीमती चाैधरी ने बेमचा में भाजपा को बहुमत मिलने तथा उन्हें जीत का आशीर्वाद प्रदान करने के लिए बेमचा के ग्रामीणों का आाभार व्यक्त किया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत से अभिभूत होकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेमचा स्थित आदिशक्ति मां खल्लारी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता राहुल चंद्राकर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, मंडल महामंत्री नामदेव साहू, उपाध्यक्ष प्रेमुलाल, प्रेम चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, प्रेमनाथ ध्रुव, मूलचंद वैष्णव, शिव चंद्राकर, ईश्वर चंद्रवंशी, चोवा यादव, छेरकु राम धीवर, हीरालाल साहू, लखनु निर्मलकर, हेमलाल चंद्राकर, भगत निषाद, चंद्रहास चंद्राकर, मोहन यादव, गुलशन चंद्राकर, शंकर चंद्राकर, अनिल निर्मलकर, तरूण चंद्राकर, राधे चंद्राकर, सुकालु निषाद, राजा चंद्राकर, काैशलेंद्र, श्रीकांत, बंटी, देव, गुड्डा, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता माैजूद रहे।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!