खेलमहासमुंद टाइम्स

जिले के बाद, अब संभाग में तीरंदाजी का दिखाएंगे जौहर

महासमुन्द – जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बागबाहरा में आयोजित किया गया। जिसमें कोमाखान, बागबाहरा, बसना, तुमगांव, महासमुंद के तीरंदाजी खिलाड़ियों ने भागीदारी किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतू चयनित खिलाडी इन्डियन राउंड में 14 वर्ष बालिका में जया पहाटिया, तृषा प्रजापति, चांदनी साहू, दुर्गेश्वरी साहू 14 वर्ष बालक वर्ग में तुकेश साहू, लक्ष्मण चंद्राकर, उमेश साहू, लोकेश निषाद 17 वर्ष बालिका वर्ग में वैशाली साहू, लक्ष्मी, यशस्वी, भारती जांगड़े 17 वर्ष बालक वर्ग में अमर कुमार, भास्कर साहू, ओम प्रकाश ध्रुव, गौरव साहू 19 वर्ष बालिका वर्ग में वेनिका साहू, टिकेशवरी साहू, हुमेश्वरी साहू, डालिका साहू 19 वर्ष बालक वर्ग में आर्य साहू, प्रियांशु साहू, गणेश मिर्धा, आर्यन प्रधान का चयन हुआ है। आयोजन को सफल बनाने में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के अधीक्षक पुनेंद्र चंद्राकर, खेल शिक्षक पिरित राम साहू, व्यायाम शिक्षक बकमा ऋषि कपूर साहू, व्यायाम शिक्षक कोमाखान हिरेंद्र देवांगन, व्यायाम शिक्षक भोरिंग डॉ. सुनील कुमार भोई, खेलों इंडिया तीरदांजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू का सहयोग रहा। विदित हो कि जिले में तीरंदाजी खेल को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया गया हैं जिससे जिले के खिलाड़ी साई सेंटर रायपुर, खेल अकादमी बिलासपुर, खेल अकादमी रायपुर, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे शहर में आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसके लिए जिला प्रशासन, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, राज्य व जिला तीरंदाजी संघ का सहयोग रहा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतू चयनित होने वाले खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल जिला तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल व जागेश्वर दिवान प्राचार्य शास. सदस्यों उच्च माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा, हीरा सिंह नायक प्राचार्य सेजेस बागबाहरा, पंकज शर्मा शिक्षक, सोमनाथ साहू शिक्षक, भूपेन्द्र प्रधान शिक्षक गिधली बसना, अरविंद छाबड़ा, भोजराम ठाकुर, फूलदास पहटिया ने शुभकामनाएं व बधाई दीं।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!