क्राइममहासमुंद टाइम्स

ठगी का मास्टर माइंड, महिला मित्र संग हुआ गिरफ्तार

महासमुंद। बीमारी और इलाज का बहाना बनाकर 7 लाख 27 हजार रुपए की ठगी करने वाले दो लोगों की महासमुंद जिले के पिथौरा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला एक पुरुष शामिल है।

लापरवाह वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक निलंबित

हम आपको बता दें कि पिथौरा निवासी आदित्य दुबे ने पिथौरा थाना में 15 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी और उसके दोस्त के नाम पर सदानंद साहू ने दिसम्बर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच अपने घर में माता मिलता की तबियत खराब होने और पढ़ाई के नाम पर ऑनलाइन 7 लाख 27 हजार रुपए प्रार्थी आदित्य दुबे से ठग लिया है। पुलिस की जांच ने यह बात सामने निकालकर आई है कि आरोपी सदानंद साहू, संतोषी नेताम का दोस्त था। संतोषी और गीतांजलि प्रार्थी की पुत्री के साथ रायपुर में एक कोचिंग में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं प्रार्थी की मुलाकात उसकी पुत्री ने संतोषी नेताम और गीतांजलि साहू से कराई थी। प्रार्थी जब भी अपनी बेटी से मिलने रायपुर जाता था तब वह अपनी बेटियों की सहेलियों को अच्छे होटल में खाना खिलाता था। घुमाता फिरता था। पैसे खर्च करता था। इस बात की जानकारी संतोषी नेताम ने अपने दोस्त सदानंद साहू को बताया था। संतोषी के द्वारा बताई बातों से आरोपी ने दिसंबर माह 2024 में पहली बार फोन कर एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर प्रार्थी से 60 हजार मांगा और धीरे धीरे एक माह में कई तरह की परेशानी बताकर आरोपी सदानंद ने 7 लाख 27 हजार रुपए ठग लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी की बेटी को फोन का पूछा गया तब उसने बता की मामले में मुझे कुछ जानकारी है। तब संदेह होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में पुलिस आरोपी सदानंद को गिरफ्तार किया गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को आरोपी सदानंद साहू ने बताया कि वह संतोषी नेताम का दोस्त है और इसकी जानकारी मिलने पर नशे और जुआ का आदि सदानंद ने प्लान कर आदित्य दुबे को ठगी का शिकार बना।

गिरफ्तार आरोपी संतोषी नेताम और सदानंद साहू के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने 318(4),319(2),3,5 बी एन एस का मामला दर्ज कर आरोपी सदानंद के पास से कुछ एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ट और मोबाइल बरामद कर कार्रवाई कर रही हैं।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!