प्रत्याशियों के लिए आज है कयामत की रात

महासमुंद।नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए 24 घंटे शेष बचे हुए है और प्रत्याशित मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं की सेवा करने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि महासमुंद में नगर पालिका क्षेत्र में 30 वार्ड है। इस 30 वार्डों में 47178 मतदाता निवास करते हैं और अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस भाजपा और आप पार्टी के अलावा कांग्रेस और भाजपा के दो बागी प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर और राशि त्रिभुवन महिलांग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। जिस वजह से चुनाव में मुकाबला पंच कोणी हो गया है। निर्दलीयों के मैदान में होने से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों का मुकाबला कांटे की टक्कर में बदल गई है। पूरे शहर में शराब शबाब और कबाब का दौर चावल रहा है।
बीते दो दिनों में सभी प्रत्याशियों ने ढोल बाजे गाजे के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन जमकर किया है। कल सुबह 8 बजे से मतदान का दौर शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्याशियों। द्वारा शहर के महिला समूह और अन्य दलों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वार्ड वार्ड पार्टियों के नेता बैठक कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले यह खबर पहुंच रही है के मतदाताओं को प्रति वोट पीछे एक हजार से 15 सौ रूपए बांटा जा रहा है।
महासमुंद नगर पालिका चुनाव में लगातार बागियों ने पार्टी के उम्मीदवारों के नाक में दम किया है। पर इस बार 2025 के नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों को वार्डों के गलियों की खाक छाननी पड़ी है। ऐसा नजारा इससे पहले और किसी मैदान में देखने को नहीं मिला है। पूरे चुनाव के दौरान शहर में प्रत्याशियों के समीकरण बनते बिगड़ते देखे जा रहे। शहर की जनता के बीच पांचों प्रत्याशियों की अपनी एक राजनेता के तौर पर छबि है। सभी प्रत्याशियों का जनता के साथ सीधा जुड़ाव रहा है। महासमुंद के चुनाव को देखते हुए एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां पार्टी नहीं प्रत्याशी अपने चेहरे और अपने काम और अपने वादों पर चुनाव लड़ रहा है। बहरहाल फैसले की घड़ी आ गई है और कल शाम पांच बजे प्रत्याशियों के भाग्य evm में बंद होंगे और 15 फरवरी को जनता का फैसला सबके सामने होगा।