महासमुंद। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देश पर जिला पुलिस महासमुंद ने शुक्रवार को जिलेभर में ऑपरेशन “NISCHAY” चलाया। इस दौरान 38 टीमों ने 109 स्थानों पर दबिश देकर कुल 51 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
“N.I.S.C.H.A.Y” का पूरा अर्थ है – Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society। इस अभियान का मकसद नारकोटिक्स पर नियंत्रण, अपराधों पर रोकथाम, पुलिस की निर्णायक कार्रवाई तथा युवाओं और समाज को सुरक्षित भविष्य देना है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसका मुख्य फोकस उन छोटे पैडलर्स पर रहा जो गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों के माध्यम से नशे का कारोबार करते हैं
NDPS एक्ट : 11 प्रकरण दर्ज, 12 आरोपी गिरफ्तार।
जप्ती – 25.650 किलो अवैध गांजा एवं 24 ट्रामाडोल कैप्सूल/टैबलेट। आबकारी एक्ट : 28 प्रकरण, 28 आरोपी। जप्ती – 280.440 लीटर अवैध शराब। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही : 11 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई। वारंट तामिली : कुल 20 वारंट (10 गिरफ्तारी, 10 स्थायी) तामिल।
पुलिस ने बताया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार को जड़ से खत्म करना है, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।



