महासमुंद टाइम्सराजनीति

भाजपा बलौदा मंडल की प्रथम बैठक में, आगामी पीएम मोदी के आगमन पर चर्चा

30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे पीएम

बलौदा। भारतीय जनता पार्टी बलौदा मंडल की प्रथम बैठक अंतरझोला के झरना पानी में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी  जितेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, मंत्री प्रधान जिला मंत्री, भाजपा, विजय प्रधान (उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रदीप साहू निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, बलौदा),  निलांबर तांडी मंडल अध्यक्ष, बलौदा, श्रीमती कुमारी भास्कर जिला पंचायत सदस्य, मुकेश चौधरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, दंडाधर साव मंडल अध्यक्ष, केंदुआ, नरहरी पोर्ते, मंडल अध्यक्ष, गड़फुलझर, नवीन साव सांसद प्रतिनिधि सहित मंडल के समस्त सोसाइटी अध्यक्ष, नवनिर्वाचित समस्त सरपंच, जनपद सदस्य और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

अवैध बोर खुदाई पर कार्रवाई, बोरवेल वाहन जब्त

बैठक के दौरान भाजपा प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कुमारी भास्कर ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में विजयी होने के पश्चात सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

सोहम हॉस्पिटल को डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित

इस अवसर पर मंडल प्रभारी  जितेंद्र त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, और हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में योगदान देना है। उन्होंने आगामी 30 मार्च  को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर विशेष चर्चा की और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जितेंद्र त्रिपाठी और कुमारी भास्कर ने नवनियुक्त समस्त जनप्रतिनिधियों का गमछा पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। छुईपाली मंडल से नरेश प्रधान, अनंतराम बीसी, संजू मेहता,  घनश्याम भोई,  महेश पटेल सहित समस्त कार्यकारिणी व सरायपाली मंडल से मुरलीधर नायक वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष सोनवर्षा उपस्थित थे।

160 कन्याओं का कल होगा कन्यादान, साक्षी बनेंगी लक्ष्मी राजवाड़े 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!