30 वार्डों में लड़ेगी आप, 20 में जीत तय…

महासमुंद। स्थानीय प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी के महासमुंद जिला अध्यक्ष राकेश झावक ने प्रेसवार्ता लेकर प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद के 30 वार्डों में आम आदमी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी और 30 वार्डों में से लगभग 20 वार्डों में आम आदमी पार्टी की जीत को सुनिश्चित बताया है। आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व पार्षद पंकज साहू ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। आम आदमी पार्टी की ओर से पंकज साहू नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार हो सकते है
प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा कि महासमुंद की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है नगर पालिका में दोनों पार्टियों के गठबंधन ने आम नागरिकों को मिलकर ठगने और छलने का काम किया है। महासमुंद की जनता चाहती है कि नगर पालिका का अध्यक्ष निष्पक्ष हो और आम जनता की समस्याओं का निवारण करने वाला हो। श्री झावक ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद महासमुंद की जनता से वादा है कि शहर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण तत्काल कर दिया जाएगा, बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र के स्कूलों में भी दिल्ली के तर्ज पर विकास कार्य किया जाएगा। राकेश झाबक ने पत्रकारों को बताया कि छत्तीसगढ़ के 105 नगर पालिका, नगर निगमन में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे और पूरे प्रदेश भर में कई अध्यक्ष और महापौर आम आदमी पार्टी से आपको देखने के लिए मिलेगा। आने वाले 23 _24 जनवरी को आम आदमी पार्टी की घोषणा पत्र आम जनता के सामने प्रस्तुत होगा।