क्राइममहासमुंद टाइम्स

जिला जेल का फरार 376 का आरोपी, झारखंड से गिरफ्तार

नाम बदल कर ईट भट्ठा में कर रहा था,पिछले 3 माह से काम

महासमुंद। जिला जेल से फरार महासमुंद सिटी कोतवाली का फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के हाजीबाग में ईट भट्ठा में नाम बदल कर रहा था काम।

सिटी कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गरिमा दादर ने जानकारी देते हुए बताया है कि महासमुंद जिले के जिला जेल से फरार विचाराधीन बंदी की पता तलाश की जा रही थी। फ़रार बंदी की पतासाजी के लिए एक पुलिस टीम तैयार किया गया था। थाना सरायपाली के अपराध क्रमांक 23 / 2020 धारा 363, 366, 376 भादवि 6 पॉक्सो एक्ट के मामले में विचाराधीन बंदी यादराम ठाकुर पिता लेखराम ठाकुर उम्र 28 वर्ष सकिन चारभांठा सरायपाली को महासमुंद न्यायिक रिमाण्ड पर 23/01/2020 से जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध था। विचाराधीन बंदी को 14/09/2022 को न्यायालय सरायपाली पेशी पर भेजा गया था। जहाँ पेशी के दौरान बंदी का स्वास्थ्य खराब होने से सरायपाली अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा था। बंदी को चिकित्सक के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद रिफर करने पर 14/09/2022 को पेशी पश्चात् जिला जेल दाखिल किया गया था। जिसे जिला अस्पताल महासमुद रिफर किया गया था। 15/09/2022 को जेल प्रहरी जिला जेल महासमुंद के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया था। जहां विचाराधीन बंदी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। ईलाज के दौरान रात्रि के वक्त मौके का फायदा उठाते हुए विचाराधीन बंदी जिला अस्पताल से फरार हो गया। जिसके संबंध में सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल महासमुंद के द्वारा सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध कमांक 407 /2022 धारा 224 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की गंभीरता देखते हुए थाना महासमुंद पुलिस ने तत्काल पुलिस टीम तैयार किया गया। जिनको अलग अलग क्षेत्रों सरायपाली एवं बागबाहरा इलाकों में भेजा गया। जिनके द्वारा फरार बंदी की परिजनों से लगातार पूछताछ कर पृथक से मुखबीर भी लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर के द्वारा फरार बंदी को झारखण्ड बिहार के किसी ईटा भट्ठा में नाम बदल कर काम करने की सूचना मिली। सूचना को सरायपाली एवं बागबाहरा क्षेत्र के ऐसे लोग जो पूर्व में इन राज्यों में जाकर ईटा भट्ठा में काम किए है। उनको फरार बंदी की फोटो दिखाकर तस्दीक किया गया। जिनमें से झारखण्ड में काम करने वाले एक मजदूर के द्वारा उक्त फरार बंदी की फोटों को पहचान कर ग्राम मेरू जिला हजारीबाग झारखण्ड स्थित ईंट भट्ठा में करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम प्रआर माधो राम यादव, प्रआर प्रकाश सिंह ठाकुर, प्रआर आबिद खान, आरक्षक धर्मेंद्र सेन की पुलिस टीम तैयार कर तत्काल जिला हजारीबाग झारखण्ड भेजा गया। जिन्होने जिला हजारीबाग के ग्राम मेरू में स्थित लगभग चार पांच ईटा भट्ठा में काम करने वालें छत्तीसगढ़ से आए मजदूरों के संबंध में जानकारी संकलित कर संदेही का पत्तासाजी कर उसके ठिकाने की रेकी कर। जिला हजारीबाग के ग्राम मेरू में फरार बंदी जो एक ईटा भट्ठा में अपना नाम बदल कर काम कर रहा था, जिसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना मुफ्फसिल जिला हजारीबाग झारखण्ड के ग्राम मेरू स्थित ईंट भट्ठा से आरोपी यादराम ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसे गिरफतार कर न्यायालय जिला हजारीबाग़ झारखण्ड से ट्रॉसिट रिमाण्ड पर थाना महासमुंद लाया गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में पुलिस धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी मंजू लता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गरीमा दादर, शामिल थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!