प्रशासनिकमहासमुंद टाइम्स

चिट फंड कंपनियों पर अब होगी कार्रवाई, क्या कहा कलेक्टर ने देखें …

सहारा इंडिया कम्पनी के निवेशकों के लिए खुश खबरी

महासमुंद। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने चिट फंड कंपनियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई। संबंधित विभागों को लिखे चिट्ठी। सहारा इंडिया सहित अन्य चिट फंड कंपनियों पर अब जल्द होगी वसूली और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में सहारा इंडिया सहित अन्य चिटफंड कंपनियों द्वारा आम जनता के चार सौ करोड़ से अधिक की राशि लेकर आम जनता के साथ धोखाधडी कर जिले से फरार हो गए हैं। जिसमें सहारा इंडिया कम्पनी का नाम सबसे ऊपर है। सहारा इंडिया कम्पनी में सबसे ज्यादा इन्वेस्ट आम जनता ने किया है। पिछले चार पांच साल से सहारा इंडिया कम्पनी के एजेंटों और निवेशकों ने मोर्चा खोल रखा है। लगातर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से शिकायत कर निवेशकों की राशि वापस दिलाने की शिकायत की जा रही है। जानकारी अनुसार महासमुंद जिले में विभिन्न कंपनियों के खिलाफ पूरे जिले में एक लाख से भी अधिक लोगों ने शिकायत की है। जिस पर जिला पुलिस प्रशासन ने चिट फंड के कंपनियों के डायरेक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रखी हैं। महासमुंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने निवेशकों की राशि वापस दिलवाले के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ मीटिंग कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!