सोनम की शादी में अनिल और नन्द ने किए पिता के सारे रस्म अदा

महासमुंद। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बड़े करेली (मगरलोड) जिला धमतरी के स्व. भूखन लाल साहू एवं स्व.श्रीमती उर्मिला साहू के सुपुत्री सोनम जिसे उनके माता पिता के निधन के बाद नंदकुमार साहू एवं ख़ेमिन बाई साहू खैरझिटी निवासी द्वारा पालन पोषण किया। जिसकी शादी राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा और नंदकुमार साहू द्वारा 12 अप्रैल 2025 को रीति रिवाज के साथ श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी के किया गया। बर पक्ष में ओमप्रकाश साहू पिता श्संतोष कुमार साहू हटबंद हसदा नंबर 2 जिला धमतरी निवासी थे। विवाह कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे और नंदकुमार साहू ने पिता होने का सभी रस्म निभाई। इस अवसर राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि इस तरह से किसान मोर्चा द्वारा अनेकों शादियां करवा चुका है। साथ ही गरीब बच्चे के पढ़ाई का भी खर्च किसान मोर्चा द्वारा उठाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,वेगेद्र सोनवेर, नंदकुमार साहू,अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,हेमसागर पटेल,अवध साहू, धर्मेंद्र यादव,नाथूराम सिन्हा, लीलाधर पटेल,दौलत ध्रुव,बैसाखु सिन्हा,प्रह्लाद ध्रुव,टिकेलाल जलक्षत्री, श्रीमती खेमिन बाई साहू,राधा बाई सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव,रमशिला पटेल, टुकेश्वरी ध्रुव,धनेश्वरी यादव,मोहन बाई जलक्षत्री किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों बाराती एवं ग्रामीण उपस्थित थे।