महासमुंद टाइम्स

धान उपार्जन केन्द्र के बड़े कारनामे, मोटा का डीओ, भेजा जा रहा था पतला

महासमुंद। महासमुंद शहर से लगे ग्राम शेर कनेकेरा धान उपार्जन केन्द्र में भारी अफरा तफरी का आज भांडा फोड़ होते ही सरकारी अमले में हड़कंप मच गई। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार एक तरह किसानों को समृद्ध करने समर्थन मूल्य में धान ले रही है, वहीं धान उपार्जन केन्द्र के कर्मचारी और शासकीय अधिकारी मिलर्स के साथ मिल कर अपनी जेबें भरने में लगे हैं।

आज महासमुंद शहर से लगे ग्राम शेर के कनेकेरा धान खरीदी केन्द्र में एक बड़ा खेल खेला जा रहा था। धान खरीदी केन्द्र द्वारा मोटा धान के बदले पतला धान मिलर्स को भेजा जा रहा था। एक सजग व्यक्ति ने खाद्य विभाग के अधिकारी, और मीडिया को मामले की सूचना दे दी सूचना मिलते ही अधिकारी और पत्रकार मौके पर पहुंच गए जहां आदेश्वर राइस मिल को मोटे धान के बदले पतला धान ट्रक में भर कर भेजा जा रहा था। आदेश्वर राइस मिल के नाम से काटे गए डीओ मोटा धान देना था लेकिन धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी द्वारा सरना पतला धान भेजा जा रहा था।

प्राप्त जानकारी अनुसार आज शेर पांच ट्रक धान उपार्जन केन्द्र पहुंची थी, जिसमें से दो ट्रक में मोटा धान के बदले के बदले पतला सरना धान भेजा जा रहा था, वहीं एक ट्रक में ही सिर्फ मोटा धान भरा गया था।

गौरतलब है कि एक नवम्बर से धान की खरीदी राज्य सरकार के आदेशानुसार समर्थन मूल्य पर शुरू की गई थी। शुरुआत से लेकर अब तक पूरे जिले में धान खरीदी केंद्रों में तरह तरह के बेमानी और धोखा धडी धान उपार्जन केन्द्रों द्वारा किए जाने के मामले प्रकाश में आए हैं। लगातार जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान के बदले पतला सरना धान मिलर्सो के साथ साठ गांठ कर अफरा तफरी की जा रही है। बहरहाल इस मामले में फूड विभाग कार्रवाई कर रही है।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!