महासमुंद टाइम्सराजनीति

भाजपा_कांग्रेस हुए आमने सामने, जमकर हुई एक दूसरे के खिलाफ़ नारेबाज़ी

महासमुंद। महासमुंद भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के निवास का घेराव कर दिया। घेराव के दौरान भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने होते हुए एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना आंदोलन के तहत स्थानीय लोहिया चौक में सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक सभा का आयोजन किया था। सभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सावभी उपस्थित हुए, उन्होंने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए जमकर प्रहार किया। सभा को संबोधित करने के बाद सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोहे चौक से विधायक विनोद चंद्राकर के निवास की ओर कुच किया। विधायक निवास पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोकझोंक चल रही थी कि उसी बीच विधायक विनोद चंद्राकर भी कांग्रेस के नेताओं के साथ पहुंचे थे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने हुए और इसी बीच दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ आम जनता को दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी परिपेक्ष में आज महासमुंद में भाजपा ने विधायक निवास के घेराव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू भारतीय जनता पार्टी महासंघ जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा शहर और मंडल के अध्यक्ष भाई सैकड़ों कार्यकर्ता आज धरना रैली प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

गौरतलब है कि विधायक निवास घेरने पहुंचे भाजपाईयों का संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर के अगुवाई में शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। बाद इसके केंद्र में काबिज मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसजनों ने कहा कि आवास योजना के मामले में विधायक निवास का घेराव करने के बजाय भाजपा नेताओं को दिल्ली जाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।

*संसदीय सचिव ने केंद्र सरकार के खिलाफ साधा निशाना*
आवास योजना को लेकर भाजपाईयों के विरोध प्रदर्शन पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि भाजपाई इस मामले में घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य को आबंटित सात लाख 81 हजार 999 मकान बनाने के लक्ष्य को वापस ले लिया है। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लंबित राशि को जारी नहीं किया जा रहा है और योजना के लक्ष्य को पूरा नहीं करने का आरोप राज्य सरकार पर ही लगा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क का हिस्सा नहीं देने के साथ ही जीएसटी में लगातार कटौती कर रही है। माइनिंग रायल्टी की राशि भी नहीं दी ज रही है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आवास योजना के मामले में भाजपा का विरोध महज दिखावेबाजी के सिवा कुछ नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपाईयों को दिल्ली जाकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!