महासमुंद टाइम्सराजनीति

भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू ने ली प्रेसवार्ता

 

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष एतराम साहू और स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता लेकर कहा कि केंद्रित बजट भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज है। किसान, युवा, महिला के साथ साथ मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक हैं। किसानों के लिए यूरिया फैक्ट्री लगाने और को किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने के निर्णय किसानों की तरक्की किए मिल का पत्थर साबित होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू ने कहा कि जहां पूर्व की सरकार 2 लाख की आय पर टैक्स लेती थी वहीं मोदी की सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक की आय पर टैक्स में राहत दे दी है।

दिव्यांग बच्चों की तकलीफ नहीं देख पाए कलेक्टर, घंटों रास्ते में रूके रहे बच्चों के साथ

प्रेसवार्ता ने उपस्थित स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि देश की मोदी सरकार का ये बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला है। यह बजट सभी वर्गों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने वाला है।

डीईओ कार्यालय पहुंचे कलेक्टर, गायब मिले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

प्रेसवार्ता में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, नरेंद्रगिरी उपस्थित थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!