Wednesday, 10 Jun 2026

नहर से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेमचा के नहर पुलिया के पास आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने पानी में एक नग्न शव तैरते हुए देखा। इसकी तत्काल सूचना डायल-112 को दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। चेहरा क्षतिग्रस्त होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!