Wednesday, 10 Jun 2026

ब्रेकिंग न्यूज़, शनि मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति खंडित – क्षेत्र में आक्रोश

महासमुंद। जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित एक शनि मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान शनि की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।

ग्रामीणों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि मूर्ति को जानबूझकर निशाना बनाते हुए तोड़ा गया है। घटना के बाद से मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ धार्मिक आस्था पर चोट नहीं बल्कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की भी साजिश हो सकती है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए है।  फिलहाल मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। बहरहाल, इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोग जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!