महासमुंद टाइम्स

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 3 फरवरी को पहुंचेंगे झलप

महासमुंद। महासमुंद जिले के झलप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णू देव साय गुरु रविदास के महासभा कार्यक्रम में 3 फरवरी को पहुंचेंगे। रविदास समाज के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी व देवेंद्र रोतिया ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णू देव साय के अलावा कार्यक्रम में महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू, आत्मानंद परमार पूर्व मंत्री गुजरात, महासमुंद जिले चारों विधानसभा के विधायक, भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिले के जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉक्टर विमल चोपड़ा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व स्थल निरीक्षण के लिए महासमुंद ज़िला पंचायत के सीईओ एस आलोक झलप कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!