सिटी कोतवाली को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों का गांजा
2 क्विंटल 15 किलो गांजा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। ज़िला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। एक ही दिन में दो अलग अलग मामलों में तीन आरोपियों से 2 क्विंटल 14.900 किलो ग्राम गांजा एक करोड़ सात लाख 45 हजार कीमत की बरामद कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
गौरतलब है कि महासमुंद जिला पुलिस के सिटी कोतवाली पुलिस और सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल 14 किलो 9 सौ ग्राम गांजा आरोपियों से बरामद किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी दो आरोपी तुषार हरीश पंचारिया पिता हरीश पंचारिया शेगांव महाराष्ट्र और पवन पाण्डे पिता बाबूलाल पांडे अमरावती महाराष्ट्र से एक क्विंटल 64 किलो 9 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं सिंघोड़ा पुलिस ने वीरेंद्र सिंह पिता उमेद सिंह रोहतक हरियाणा निवासी से 50 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर मामले को विवेचना में लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक डिजायर कर और एक मारुति जिप्सी भी बरामद की है।