सतनामी समाज का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक पिथौरा में हुआ संपन्न

महासमुंद-प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का जिलास्तरीय बैठक पिथौरा में राजमहंत पी एल कोसरिया के संरक्षण व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोनवानी के अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल व ब्लाक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया के संचालन में रखा गया। पांचों ब्लाक अध्यक्ष सभी अठगंवा कमेटी के अध्यक्षो से संगठनात्मक कार्यों की जानकारी लेकर सामाजिक रिति नीति को मजबूत करने के साथ शिक्षा व रोजगार के लिए सरांचनातमक कार्य करने के लिए दिशानिर्देश दिया गया। साथ ही गुरु घासीदास जयंती पर्व को सादगी से मनाने की बात कहा गया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे ने युवा पदाधिकारियों से गांव चलों युथ जोड़ों अभियान के तहत हर सामाजिक गांव में जाकर ग्राम युवा कमेटी बनाने का निर्देशित करते हुए प्रदेश में युवा टीम द्वारा किया जा रहा कार्यों की जानकारी दिया। बैठक में पिथौरा युवा प्रकोष्ठ का पुनर्गठन करते हुए मोतीलाल जांगड़े को ब्लाक अध्यक्ष, सचिव तौसिक चौलिक एवं उपाध्यक्ष पद पर कौशलेंद्र कोशले को बनाया गया। इसी तरह से सरायपाली युवा प्रकोष्ठ के पद पर मोहित रात्रे व वरिष्ठ टीम के उपाध्यक्ष पद पर बाबूलाल लाल भास्कर का मनोनयन किया गया। इस बीच तरुण व्यवहार को दलित साहित्य अकादमी धमतरी द्बारा डॉ अंबेडकर एवार्ड से सम्मानित करने पर समाजजनों नारियल भेंटकर स्वागत किया।
बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल कोयल सरायपाली, नीलाम्बर रत्नाकर बसना, तरुवर कोसरिया पिथौरा, चित्र कुमार भारती महासमुंद, महिला प्रकोष्ठ के जिला महसचिव नीतू रानी सिंह बांधे, मंजूलता जांगड़े,पिथौरा शहर अध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, वरिष्ठ समाज प्रमुख बी एल प्रभाकर,संत जनकदास रत्नाकर,,चंदन सिंह रात्रे,गनपत कोसरिया,ब्लाक सचिव राज प्रभाकर, युवा प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष तरुण व्यवहार बागबाहरा, मोहित रात्रे बागबाहरा, अठगंवा अध्यक्ष धरमसिंह बर्बन , राजाराम भारती ,श्यामलाल बारिक, सोनू टंडन ,चपरासी अशोक प्रभाकर,गोलु घृतलहरे,राजा कोसरिया पुरन सिंह महिलांग, भीमराव जाटवर,हेमंत घृतलहरे,देवेन्द्र टंडन,खुबचंद भारती तथा जिला स्तर के समाज जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी रविशंकर जांगड़े ब्लाक मिडिया प्रभारी महासमुंद द्वारा दिया गया।