राजनीति

संसदीय सचिव के प्रयास से 8 करोड़ 38 लाख की  लागत से बनेगा अब पुल, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद  चंद्राकर के प्रयास से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में दो जगहों पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आठ करोड़ 38 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनपचरी-बरेकेल-धनगांव मार्ग तथा लोहारडीह-बंजारी-तुमगांव मार्ग में कोडार नाला पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। विधायक निर्वाचित होने के बाद श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों के इस दोनों मांग को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पुल निर्माण के लिए राशि स्वीकृति के लिए ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके ग्राम बनपचरी-बरेकेल-धनगांव मार्ग में पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 18 लाख रूपए तथा लोहारडीह-बंजारी-तुमगांव मार्ग में कोडार नाला पर पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 20 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृति पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। वहीं दो स्थानों पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सुनील शर्मा, ओमप्रकाश यादव, शिव यादव, विजय बांदे, गौतम सिन्हा, हर्ष शर्मा, नजरूद्धीन भाठी, वीरेंद्र चंद्राकर, शिव कुमार यादव, प्रहलाद ध्रुव, संतोष साहू, गिरधर आवड़े, मानसिंह बरिहा, शत्रुघन खैरवार, फगुवा राम ध्रुव, द्रोण चंद्राकर, दीपक सिन्हा, हीरा बंजारे, बाबूलाल बंजारे, रोशन पटेल, योगेश चंद्रनाहू, भानू यादव, कन्हैया यादव, दीपक सिन्हा, जनकराम कुंभकार आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!