राजनीति

जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू ने कार्यकर्ताओं कि ली बैठक

आगामी विधानसभा के मद्देनजर बूथ लेबल पर भाजपा ने की तैयारी शुरू

बागबाहरा। महासमुंद भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्याय मोनिका साहू ने आने वाले चुनाव के मद्देनजर बूथ  लेबल पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने कार्यकर्ताओं की बैठ लेकर। आने वाले दिनों में किस तरह से काम करना है, के लिए लगातार कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही है। जिला उपाध्यक्ष ने आगामी दिनों में पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता शत प्रतिशत देने की बात कही है।
इसी परिपेक्ष में जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी के अवसर पर शहर मंडल बागबाहरा के शक्ति केन्द्र खोपली ग्राम बस्ती बागबाहरा कला पहुंच कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी के कार्यों को विस्तार से करने की योजना बनाई गई। जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू ने जानकारी दी है के आने वाले दिनों में पूरे खल्लारी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बूथ लेबल पर बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जायेगी। सभी कार्यकर्ताओं से बात कर भारतीय जनता पार्टी को जिले में पूरे बूथ लेबल पर मजबूती प्रदान करने की दिशा में तैयारी की जा रही है।बैठक में बूथ अध्यक्ष रामजी साहू, दिनेश चन्द्राकार, ईश्वर वर्मा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!